स्वतंत्रता दिवस का भाषण PDF | Independence Day Speech Hindi

Independence Day Speech in Hindi PDF

Name

स्वतंत्रता दिवस पर निबंध

Language

Hindi

Source

Aiemd.org

Category

Education

758 KB

File Size

7

Total Pages

11/07/2023

Last Updated

Share This:

स्वतंत्रता दिवस का भाषण PDF | Independence Day Speech Hindi

यदि आप Independence Day Speech for Schools PDF ढूंढ रहे हैं, तो आप सही जगह पर हैं। इस पोस्ट के अंत में, हमने छात्रों के लिए हिंदी में स्वतंत्रता दिवस पर भाषण पीडीएफ सीधे मुफ्त में डाउनलोड करने के लिए एक बटन जोड़ा है।

स्वतंत्रता दिवस का भाषण

इस दिन पूरा भारत देश भक्ति के रंग में रंग जाता है, हर तरफ राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है देशभक्ति के गानों से पूरा भारत गूंज उठता है और देश के लोगों में देश प्रेम के लिए नई लहर दौड़ जाती हैं। इस दिन पूरे भारत में राष्ट्रीय अवकाश रहता है जिससे सभी लोग हर्षोल्लास से इस दिवस को मनाते हैं।

सभी लोग इस दिन को अपने अपने अंदाज में मनाते हैं कुछ लोग सैर-सपाटे पर निकल जाते हैं कुछ लोग स्कूलों में जाकर सांस्कृतिक कार्यक्रम देखते हैं वहीं कुछ लोग आजकल गरीबों की मदद भी करते हैं। इस दिन सभी लोग एक दूसरे से प्रेम भाव से मिलते हैं और आजादी की शुभकामनाएं देते हैं।

वीर शहीदों और महान लोगों ने यह आजादी हमें दिलाई उसमें महात्मा गांधी जी, लाला लाजपत राय जी, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह जैसे हजारों देशभक्तों की कुर्बानी से स्वतंत्रत हुआ।युवाओं में भगत सिंह को बहुत याद किया जाता है।

हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, इसमें हर धर्म, जाति, भाषा और विभिन्न प्रथाओं को मानने वाले लोग रहते हैं। फिर भी हमारा देश एकजुट रहता है और इस दिन को सभी लोग एक त्यौहार के रूप में मनाते हैं।

हमारे देश में क्षेत्र हैं लगभग 22 भाषाएं बोली जाती हैं फिर भी लोग एक दूसरे को समझते हैं और उनका आदर करते हैं।

इस दिन हमारे देश के हर सीमा पर भी तिरंगा फहराया जाता है और भारत के वीर सैनिकों द्वारा तिरंगे को सलामी दी जाती हैं और उसके सम्मान में परेड भी की जाती है। इससे हमारे सैनिकों में एक नई ऊर्जा का संचार होता है जिससे वे देश की सुरक्षा के लिए और भी लगन से लग जाते हैं।

हमारे देश के राष्ट्रीय ध्वज को तिरंगा इसलिए कहते हैं क्योंकि यह तीन रंगों से बना है। पहले केसरिया रंग की पट्टी आती है जो कि हिम्मत और बलिदान का प्रतीक है, दूसरा रंग सफेद होता है जो कि शांति का प्रतीक होता है और हरा रंग विश्वास और शौर्य का प्रतीक होता है। हमारे देश के झंडे के बीचो-बीच एक चक्कर होता है जिसे अशोक स्तंभ से लिया गया है। जिसमें 24 तीलियां (लाइन) होती हैं और यह नीले रंग का होता है।

भारत का स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव के रूप में नहीं मनाया जाता है इस दिन हमारे देश की सेवा करने वाले और देश के लिए मर मिटने वाले उन वीर शहीदों को भी याद किया जाता है जिसके कारण आज हम इस आजादी को देख पा रहे हैं। उनको स्मरण करने के मात्र ही हमारे शरीर में एक नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्हीं के कारण आज हम इस आजाद देश में आजादी से सांस ले पा रहे हैं।

उन वीर शहीदों के लिए एक छोटी सी पंक्ति भी याद आती है जो इस प्रकार है-

ऐ मेरे वतन के लोगों,

ज़रा आंख में भर लो पानी,

जो शहीद हुए हैं उनकी,

ज़रा याद करो क़र्बानी।

इसका मतलब है कि ऐ मेरे देश के सभी वासियों उन वीर शहीदों के लिए जो देश के लिए हंसते-हंसते कुर्बान हो गए आज उनके सम्मान में उनको प्रणाम करो और उनकी कुर्बानी को खाली मत जाने दो।

आज भी देश की चारों सीमाओं पर हमारे वीर सैनिक खड़े हुए हैं हम आजादी का पर्व मनाते रहते हैं लेकिन वे लोग हमारी सुरक्षा के के लिए हिमालय की चोटी से लेकर समुंदर के पानी तक, आसमान से लेकर जमीन तक हमारी सुरक्षा करते हैं। इसीलिए हम देश में हर त्यौहार अमन और चैन से मना पाते हैं। कम से कम हमें इस दिन तो उनका सम्मान करना ही चाहिए।

वह भी शहीद जिन्होंने हमें आजादी दिलाई उनका हम तहे दिल से सम्मान करते हैं उनको याद करते हैं। वे हमेशा ही हमारे दिलों में बसे रहेंगे। वह आज भी हमारे देश के नौजवानों में आज भी एक नई ऊर्जा का संचार करते हैं हमारे देश के नौजवान उनकी जीवनी को पढ़कर उन से प्रेरणा लेते हैं और अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हैं।

देश की एकता, स्वतंत्रता और अखंडता की रक्षा के लिए हमें भी हर समय तैयार रहना चाहिए। हमें हर उस व्यक्ति का सम्मान करना चाहिए, हर उस मां का सम्मान करना चाहिए जिनके बेटे देश की सेवा में लगे हुए हैं।

“जय हिंद वंदे मातरम”

अगर आप Independence Day Speech in Hindi for Students PDF डाउनलोड करना चाहते हैं तो इस पोस्ट के अंत में दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करें|

Checkout:

Download Independence Day Speech Hindi PDF

Independence Day Essay in Hindi PDF डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करें। कुछ सेकंड के भीतर, हिंदी में स्वतंत्रता दिवस का भाषण PDF आपके डिवाइस पर होगा।

Share This:

Leave a Comment