कूष्माण्डा देवी कथा PDF | Kushmanda Mata Pooja Vidhi in Hindi

Kushmanda Mata Vrat Katha & Pooja Vidhi Hindi PDF

Name

कूष्माण्डा माता कथा

Language

Hindi

Source

Multiple Sources

Category

General

1 MB

File Size

2

Total Pages

03/06/2023

Last Updated

Share This:

कूष्माण्डा देवी कथा PDF | Kushmanda Mata Pooja Vidhi in Hindi

यदि आप Kushmanda Devi Vrat Katha & Pooja Vidhi PDF ढूंढ रहे हैं, तो आप सही जगह पर हैं। इस पोस्ट के अंत में, हमने कुष्माण्डा माता कथा और आरती PDF सीधे मुफ्त में डाउनलोड करने के लिए एक बटन जोड़ा है।

कूष्माण्डा देवी कथा

कूष्माण्डा देवी की आठ भुजाएं हैं, इसलिए अष्टभुजा कहलाईं। इनके सात हाथों में क्रमशः कमण्डल, धनुष, बाण, कमल-पुष्प, अमृतपूर्ण कलश, चक्र तथा गदा हैं। आठवें हाथ में सभी सिद्धियों और निधियों को देने वाली जप माला है।

इस देवी का वाहन सिंह है और इन्हें कुम्हड़े की बलि प्रिय है। संस्कृति में कुम्हड़े को कूष्माण्ड कहते हैं इसलिए इस देवी को कूष्माण्डा। इस देवी का वास सूर्यमंडल के भीतर लोक में है। सूर्यलोक में रहने की शक्ति क्षमता केवल इन्हीं में है। इसीलिए इनके शरीर की कांति और प्रभा सूर्य की भांति ही दैदीप्यमान है। इनके ही तेज से दसों दिशाएं आलोकित हैं। ब्रह्मांड की सभी वस्तुओं और प्राणियों में इन्हीं का तेज व्याप्त है।

अचंचल और पवित्र मन से नवरात्रि के चौथे दिन इस देवी की पूजा-आराधना करना चाहिए। इससे भक्तों के रोगों और शोकों का नाश होता है तथा उसे आयु, यश, बल और आरोग्य प्राप्त होता है। ये देवी अत्यल्प सेवा और भक्ति से ही प्रसन्न होकर आशीर्वाद देती हैं। सच्चे मन से पूजा करने वाले को सुगमता से परम पद प्राप्त होता है।

विधि-विधान से पूजा करने पर भक्त को कम समय में ही कृपा का सूक्ष्म भाव अनुभव होने लगता है। ये देवी आधियों-व्याधियों से मुक्त करती हैं और उसे सुख-समृद्धि और उन्नति प्रदान करती हैं। अंततः इस देवी की उपासना में भक्तों को सदैव तत्पर रहना चाहिए।

कूष्माण्डा पूजा विधि

  • इस दिन भी आप सबसे पहले कलश और उसमें उपस्थित देवी-देवता की पूजा करें।
  • फिर देवी की प्रतिमा के दोनों तरफ विराजमान देवी-देवताओं की पूजा करें।
  • इनकी पूजा के पश्चात देवी कूष्‍मांडा की पूजा करें। पूजा की विधि शुरू करने से पहले हाथों में फूल लेकर देवी को प्रणाम कर इस मंत्र ‘सुरासम्पूर्णकलशं रूधिराप्लुतमेव च।
  • दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्‍मांडा शुभदास्तु मे।’ का ध्यान करें।
  • इसके बाद शप्‍तशती मंत्र, उपासना मंत्र, कवच और अंत में आरती करें। आरती करने के बाद देवी मां से क्षमा प्रार्थना करना न भूलें।

अगर आप कूष्माण्डा माता कथा, पूजा विधि, और आरती की पीडीएफ डाउनलोड करना चाहते हैं तो इस पोस्ट के अंत में दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।

Checkout:

Download Kushmanda Mata Vrat Katha & Pooja Vidhi Hindi PDF

Kushmanda Mata Vrat Katha and Pooja Vidhi Book PDF डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करें। कुछ सेकंड के भीतर, कूष्माण्डा माता कथा पुस्तक का पीडीएफ हिंदी में आपके डिवाइस पर होगा।

Share This:

Leave a Comment