यदि आप Panchvarshiya Yojana in Hindi PDF तलाश रहें हैं, तो आप सही जगह पर आए है। इस पोस्ट के अंत में दिए गए डाउनलोड बटन से आप पंचवर्षीय योजना की PDF मुफ्त में प्राप्त कर सकते है।
Panchvarshiya Yojana Hindi
भारत में पंचवर्षीय योजना 1 अप्रैल 1951 से शुरू हुई और प्रत्येक योजना का कार्यकाल 5 वर्ष रखा गया। हर 5 साल की योजना में कुछ लक्ष्यों को निर्धारित कर उन्हें पूरा करने का प्रयास किया गया।
1951 से 2017 तक कुल 12 पंचवर्षीय योजनाएं चलाई गई। योजना आयोग (1951-2014) द्वारा पंचवर्षीय योजनाओं का निर्माण और क्रियान्वयन किया जाता था।
इसी योजना आयोग का नाम बदलकर 2015 में नीति आयोग का गठन किया गया। नीति आयोग ने 12 वीं पंचवर्षीय योजना पर 2017 तक कार्य किया।
नीति आयोग का मुखिया देश की प्रधानमंत्री होता है। 2017 के बाद भारत सरकार ने 15 साल का विजन शुरू किया, मतलब एक विजन 15 साल का होगा।
Panchvarshiya Yojana List
पंचवर्षीय योजना | उद्देश्य |
पहली पंचवर्षीय योजना 1951-1956 | कृषि विकास को पहली प्राथमिकता दी गयी, जिससे देश के किसानो की आर्थिक स्थिति में सुधार किया जा सके । बाँध बनाने व सिंचाई के कार्य की शुरूवात की गयी। |
द्वितीय पंचवर्षीय योजना 1956-1961 | औद्योगिक उत्पाद का विकास को प्राथमिकता दी गयी उद्योग बनाने हेतु योजना तैयार की गयी |
तीसरी पंचवर्षीय योजना 1961-1966 | कृषि और गेहूँ के उत्पादन के कार्य को बढ़ावा देना था ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों की शिक्षा के लिए स्कूलों का निर्माण करने का कार्य किया गया |
चौथी पंचवर्षीय योजना 1969-1974 | सरकार द्वारा 14 भारतीय बैंको को NATIONALIZED किया गया सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) जो की एक भारतीय खाद्य सुरक्षा प्रणाली है उसका गठन किया गया |
पांचवी पंचवर्षीय योजना 1974-1979 | ग्रामीण बैंको की स्थापना 2 अक्टूबर 1975 में की गयी। योजना का मुख्य उद्देश्य गरीबी को पूर्ण रूप से हटाना था नेशनल हाईवे बनाने हेतु HIGHWAY SYSTEM को प्रस्तुत किया गया |
छठी पंचवर्षीय योजना 1980-1985 | NABARD बैंक की स्थापना इसी योजना के दौरान हुई नागरिको को रोजगार प्राप्त करने पर जोर दिया गया आर्थिक विकास और गरीबी को खत्म करना इसकी प्राथमिकता थी |
सातवीं पंचवर्षीय योजना 1985-1990 | रोजगार के नए अवसर प्रदान किये गये योजना के अंतर्गत भोजन,काम,और उत्पादन का नारा दिया गया अर्थव्यवस्था को और भी मजबूत बनाने का कार्य जारी रखा गया |
आठवीं पंचवर्षीय योजना 1992-1997 | जनसंख्या में वृद्धि हेतु कार्य योजना के अंतर्गत सिंचाई, ऊर्जा, परिवहन को मजबूत करना पंचायत राज, नगर पालिका, मानव संसाधन की नीव को और अधिक मजबूत बनाने की नीति बनायीं |
नवीं पंचवर्षीय योजना 1997-2002 | योजना का उद्देश्य गरीबी को समाप्त करना, घरेलु संसाधनों द्वारा आत्मनिर्भर बनना, नए रोजगार के अवसर, ग्रामीण क्षेत्रों को और अधिक बल देना |
दसवीं पंचवर्षीय योजना 2002-2007 | अभी तक की पंचवर्षीय योजनाओ में सबसे ज्यादा ध्यान कृषि विकास और ज्यादा खर्च ऊर्जा पर किया गया |
ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना 2007-2012 | विकास हेतु साल भर में 9% का लक्ष्य रखा गया कृषि के विकास हेतु 4% और उद्योग एवं सेवाओं 9-11% का लक्ष्य रखा गया ऊर्जा को और अधिक विकसित करके ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली को पहुँचाना था सभी के लिए पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना भी इसका उद्देश्य था |
बारवीं पंचवर्षीय योजना 2012-2017 | सभी ग्रामीण क्षेत्रों में लोगो के घरो में 2017 तक बिजली की सुविधा उपलब्ध कराना समस्त नागरिको के स्वास्थय के हित हेतु पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना सभी को बैंकिंग की सुविधा हेतु जागरूक करना |
Checkout:
Download Panchvarshiya Yojana Hindi PDF
Panchvarshiya Yojana Hindi PDF डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।